आगरा, जून 21 -- आगरा एसोसिएशन ऑफ डेफ की वार्षिक आम सभा का आयोजन अतिथि वन में संपन्न हुआ। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए सदस्यों और प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में संस्था की प्रगति, उपलब्धियों और भविष्य में बधिर समुदाय के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए किए जाने वाले कार्यों पर विचार-विमर्श किया गया। सदस्यों से सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक को सफल बनाने में उपाध्यक्ष टीना गुप्ता, गौरव अग्रवाल, विकास जैन, सचिल गुप्ता, सुमित सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का विशेष सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...