मुख्य संवाददाता, फरवरी 15 -- यूपी के आगरा वायुसेना परिसर में रनवे के निकट तकनीकी क्षेत्र में एक गुब्बारा गिरने से खलबली मच गई है। सफेद और हरे रंग के गुब्बारे पर एक तरफ पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन और दूसरी तरफ एसजीए लिखा हुआ है। गुब्बारे पर उर्दू में भी कुछ लिखा है। पहले यह मामला किसी की शरारत लग रहा था लेकिन ऐसा ही गुब्बारा 12 फरवरी को बीकानेर में भी मिला था। इस वजह से खुफिया एजेंसियों के कान खड़े हो गए हैं और जांच शुरू हो गई है। शाहगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार एयरफोर्स परिसर में मिला गुब्बारा हवाई जहाज जैसा है। मास्टर वारंट ऑफिसर शालिन्दर सिंह ने मुकदमे में लिखाया कि 12 फरवरी की सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर तकनीकी क्षेत्र की जीएसए बिल्डिंग के पास एक गुब्बारा मिला। प्लास्टिक के इस गुब्बारे की लंबाई करीब 6034 सेंटीमीटर...