आगरा एक्सप्रेस वे पर बस दौड़ाते हुए ड्राइवर-कंडक्टर रील देखने लगे
लखनऊ, जुलाई 3 -- आलमबाग से नई दिल्ली के लिए रवाना हुई एक बस के ड्राइवर व कंडक्टर ने आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंचते ही रील देखना शुरू कर दिया। यह वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल (हिन्दुस्तान अखबार किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता) हो गया। एक यात्री ने यह वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए जिम्मेदारों पर सवाल उठाया है। वीडियो में बस ड्राइवर स्टीयरिंग व्हील पर दोनों हाथ टिकाए हुए लगातार मोबाइल स्क्रीन देख रहा है। दूसरी ओर कंडक्टर साइड की लम्बी सीट पर अधलेटा हुआ सा रील देखने में व्यस्त है। बस के भीतर के हिस्से और आलमबाग नहरिया से रवाना होने की जानकारी से पता लग रहा है कि यह डग्गामार है। वैसे, एक्स की इस पोस्ट में परिवहन मंत्री, राज्य परिवहन निगम को टैग जरूर किया है लेकिन शाम तक रिप्लाई सेक्शन में किसी जिम्मेदार हैंडल से जवाब नहीं आया। वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.