आगरा एक्सप्रेस वे पर ड्राइवर को झपकी आने से खाई में गिरा टाइल्स लदा ट्रक
लखनऊ, जुलाई 12 -- काकोरी, संवाददाता। काकोरी में शनिवार रात दो बजे आगरा एक्सप्रेस वे पर ट्रक चालक को झपकी आ जाने के कारण टाइल्स लदा ट्रक अनियंत्रित होकर 20 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। टाइल्स बिखर गई।काकोरी इंस्पेक्टर सतीश चंद्र राठौर ने बताया कि राजस्थान के जोधपुर निवासी राजाराम ट्रक में टाइल्स लादकर राजस्थान से बिहार जा रहा था। शनिवार रात करीब दो बजे आगरा एक्सप्रेस वे पर मेहंदी नगर अंडरपास के पास चालक को झपकी आ जाने की वजह से ट्रक अनियंत्रित होकर साइड रेलिंग तोड़ते हुए 20 फुट गहरी खाई में गिरकर पलट गया। यह भी पढ़ें- चालक को झपकी आने से टाइल्स लदा ट्रक 20 फुट गहरी खाई में गिरा,बाल-बाल बचा हादसे में चालक राजाराम को मामूली चोट आई हैं। ट्रक में लदी टाइल्स भी बिखर कर टूट गईं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.