आगरा एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बस ट्रक से टकराई एक की मौत
मैनपुरी, मई 20 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बुधवार को तड़के 3:30 के करीब तेज रफ्तार रोडवेज बस आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने से रोडवेज बस में सवार एक यात्री की मौत हो गई तथा 20 अन्य घायल हो गए। दो गंभीर घायल यात्रियों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पाकर एसपी, एसपी ग्रामीण, सीओ करहल, करहल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। बस नेपाल बॉर्डर से दिल्ली जा रही थी। हादसा करहल थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 86 के निकट हुआ। नेपाल बॉर्डर से यात्रियों को लेकर दिल्ली जा रही सोनोली डिपो की रोडवेज बस आगरा, लखनऊ एक्सप्रेसवे पर करहल थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 86 के पास पहुंची तभी आगे जा रहे ट्रक से टकरा गई। यह भी पढ़ें- दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर श्रद्धालुओं से भरी बस बोलेरो से टकराई, एक की मौत हादसे से जुड़ा ट्रक लखनऊ से आगरा जा रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.