आगरा एक्सप्रेसवे के भीषण हादसा, टायर फटने से 15 फीट नीचे गिरी बस; 3 की मौत
नई दिल्ली, नवम्बर 9 -- लखनऊ। संवाददाता। आगरा एक्सप्रेसवे के अंतिम छोर पर सोमवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया। राजस्थान से बिहार जा रही एक प्राइवेट बस का पहिया फट गया और वह अनियंत्रित हो कर रेलिंग तोड़ते हुए एलिवेटेड रोड से 15 फुट नीचे गिर गई। बस में 53 सवारियां थीं। अभी तक तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है। बस में महिलाएं और छोटे बच्चे भी थे जो चोटिल हुए हैं। मौके पर एसडीआरएफ, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं। पुलिस के अनुसार यह बस राजस्थान के रेवाड़ी से बिहार जा रही थी। सुबह सवा सात बजे के करीब आगरा एक्सप्रेस वे के जीरो प्वाइंट के पास बस का अगला दाहिना पहिया फट गया। सूनी रोड पर रफ्तार में चल रही बस अनियंत्रित हो कर एलिवेटेड रोड से नीचे गिर गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस में सवार सभी सवारियों को इस वजह से चोट आई हैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.