आगरा, अगस्त 6 -- हाईकोर्ट बेंच स्थापना के लिए 10 अगस्त को आगरा और अलीगढ़ मंडल के सभी जिलों के अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। केंद्र सरकार पर दबाव बनाने के लिए आंदोलन से व्यापारियों, किसानों, छात्रों को जोड़ जाएगा। शुक्रवार को दीवानी में जन जागरण के माध्यम से साथी अधिवक्ताओं आदि से समर्थन जुटाया जाएगा। व्यापारियों और रेस्टोरेंट एसोसिएशनों से भी समर्थन मांगा गया है। सरकार से जस्टिस जसवंत सिंह आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग करेंगे। उच्च न्यायालय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति ने गुरुवार को दीवानी में वार्ता की। संयोजक अरुण सोलंकी ने बताया कि खंडपीठ आंदोलन में तेजी लाने की रूपरेखा तैयार की गई। यह भी पढ़ें- दस को कार्य से विरत रहने को आज बनेगी रणनीति इसके लिए सभी सामाजिक, व्यापारिक संगठनों से समर्थन जुटाया जाएगा। 10 अगस्त को दीवानी परि...