लखनऊ, फरवरी 17 -- पश्चिमी विक्षोभ के चलते पश्चिमी यूपी में बादलों का डेरा है और बारिश की संभावना बनी हुई है। वहीं, मध्य और बुंदेलखंड के इलाकों में दोपहर की धूप पसीने छुड़ा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में एक चक्रवाती परिसंचरण मध्य पाकिस्तान और पंजाब के ऊपर सक्रिय है, जिसके प्रभाव से राज्य के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। प्रदेश में मंगलवार को बांदा और हमीरपुर सबसे गर्म रहे। बांदा में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि हमीरपुर में यह 31.2deg रहा। ताजनगरी आगरा में भी पारा 30.6deg के साथ सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर बना रहा। प्रयागराज में 31.0deg और वाराणसी (बीएचयू) में 30.9 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री तक अधिक है। लखनऊ में अधिकतम तापमान 29.1 दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.3 डिग्री अधिक है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.