पलामू, अप्रैल 28 -- विश्रामपुर,प्रतिनिधि। विश्रामपुर के व्यवसायी उदय प्रसाद सोनी के घर में मंगलवार को आग लगने से घर में रखा गर्म वस्त्र जलकर राख हो गया है। इस संबंध में उदय सोनी के पुत्र अमित सोनी ने थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना को दिए आवेदन में अमित सोनी ने उल्लेख किया है कि पड़ोसी बिगन सोनी की पत्नी सरिता देवी द्वारा कचड़ा जलाने के लिए आग लगाई थी। आग देखते ही देखते उनके घर तक पहुंच गया। जिससे ठंढ के मौसम में बिक्री के लिए रखा गर्म वस्त्र जलकर राख हो गया। उन्होंने बताया कि विश्रामपुर बाजार में बालाजी गारमेंट्स नामक कपड़ा का दुकान है। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा के तेजपुरवा में शॉर्ट सर्किट से घर जलकर राख दुकान में जगह नही रहने की वजह से दुकान का समान घर पर ही रखा हुआ था। आगजनी की घटना में स्वेटर,शॉल,टोपी सहित कई गर्म वस्त्र जलकर...