बक्सर, अप्रैल 9 -- पेज तीन के लिए ---- इटाढ़ी। थाना क्षेत्र के कुकुढ़ा गांव के बधार में गुरुवार की शाम अगलगी की घटना सामने आई है। बिजली की चिंगारी से गेहूं की तैयार फसल में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लिया। अगलगी में लगभग 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल पूरी तरह राख हो गई है। आग से कुकुढ़ा गांव निवासी रामाशीष कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, सुरेन्द्र कुशवाहा सहित अन्य के खेतों में काफी नुकसान हुआ है। घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक किसानों की मेहनत पर पानी फिर चुका था। किसानों ने बताया कि लगभग लाखों रुपये कीमत की फसल जलकर राख हो गई है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.