बक्सर, अप्रैल 5 -- पेज तीन के लिए ----- शार्ट-सर्किट बिझौरा-कुकुढ़ा के बधार में रविवार की सुबह घटी घटना फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर पाया काबू इटाढ़ी, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के बिझौरा-कुकुढ़ा बधार में रविवार की सुबह अगलगी की घटना में लगभग 10 बीघा रकबा में फैली गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। बिजली के शार्ट-सर्किट से निकली चिंगारी अचानक विकराल रूप धारण कर ली और देखते ही देखते आग की विभिषिका ने गेहूं की फसल को जलाकर पूरी तरह राख कर दिया। आगजनी की इस घटना में बिझौरा निवासी केदार चौधरी, रामाशीष चौधरी, राजेश्वर चौधरी व तेजनारायण द्विवेदी के खेतों में लगी फसल को भारी नुकसान हुआ है। अगलगी के बाद काफी संख्या में आस-पास के ग्रामीण घटनास्थल पहुंच गए थे। लेकिन, तांडव मचा रही आग की लपटों के नजदीक कोई सट नहीं पा रहा था। बाद में सूचना...