समस्तीपुर, अप्रैल 10 -- मोहनपुर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के राजपुर जौनापुर पंचायत के वार्ड पांच में शुक्रवार की दोपहर में अगलगी से दो घर समेत दैनिक उपयोग का समान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार महेश्वर साह एवं धनेश्वर साह के घर में ताला लगा कर सपरिवार सुबह गेंहू की कटनी करने खेत में चले गए थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई। घर से धुंआ निकलते देख ग्रामीणों ने शोर मचाया। ग्रामीण पहुंचे तब तक आग पूरे घर को अपने चपेट में ले लिया था। ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद पड़ोसियों के घरों को बचाया गया। घटना स्थल पर पहुंचे विधायक प्रतिनिधि रविश कुमार सिंह ने बताया कि इस घटना में दोनों परिवारों के घर में रखा गया गेहूं, चावल, बिछावन, साइकिल व अन्य सभी समान जलकर नष्ट हो गयें। घर फूस के बने हुए थे। जिसे बचाने का प्रयास किया गया, पर सभी सामान जलकर राख हो गए...