जौनपुर, अप्रैल 12 -- मछलीशहर (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजुद्दीनपुर मे शनिवार को रात में बिजली के शॉर्टसर्किट से निकली चिनगारी से गेहूं की फसल जल गई। उक्त गांव निवासी मोतीलाल यादव के खेत में ट्रांसफार्मर लगा है। बताते हैं कि रात में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से गेहूं की फसल जलने लगी। आग देख लोग हल्ला किए तो ग्रामीणों ने जुटकर आग बुझाया, लेकिन तब तक 10 बिस्वा फसल जल चुकी थी। घटना की सूचना ग्राम प्रधान हरीलाल यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.