किशनगंज, मार्च 15 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता शुक्रवार की देर रात नेहरू कॉलेज शफाकत नगर टोला निवासी सह पूर्व नगर पंचायत के सेवानिवृत्त कर्मी मो. नईम उद्दीन के दो आवासीय कमरा एवं मवेशी घर में आग लगने से घर में रखा नगद सहित घरेलू सामान एवं एक दर्जन छोटा -बड़ा मवेशी के जलने से लाखों के नुकसान की आशंका व्यक्त की गई है। गृह स्वामी के पुत्र नौमान के अनुसार शुक्रवार की देर रात जब घर के लोग सो रहे थे मवेशी घर सहित आवासीय दो कमरे में आग लगने के बाद घर के सदस्य किसी तरह जान बचाकर निकल भागने में सफल रहे। वहीं आग की भीषण लपटें दो आवासीय घर एवं मवेशी घर को जलाकर पूरी तरह राख कर दिया। अग्निकांड से जुड़ी घटना में घर पर रखा नगद सहित घरेलू सामान एवं एक दर्जन छोटे -बड़े मवेशी जलने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। घटना की सूचना पर बहादुरगंज एवं को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.