गढ़वा, मार्च 10 -- गढवा, प्रतिनिधि। नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दौलत सोनी और उनकी टीम ने आगजनी की घटना से पीड़ित राधेश्याम मेहता की मदद की। नगर परिषद के टंडवा वार्ड न 20 स्थित जनकपुर मोहल्ले में राधेश्याम के घर में 8 मार्च को हुई भीषण आगजनी की घटना हुई थी। सूचनाा पर अध्यक्ष और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को सहायता उपलब्ध कराई। आगजनी की सूचना मिलते ही अध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राधेश्याम के परिवार से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। उस दौरान टीम द्वारा अग्निकांड से हुए भारी नुकसान का ज्याजा लिया गया। तत्काल राहत सुनिश्चित की गई। अध्यक्ष ने मदद के लिए पीडित परिवार का क्यूआर कोड अपने ग्रुप में प्रेषित करवाया। देखते ही पीड़ित परिवार के खाते में ग्रुप के सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। उससे एक अच्छी राशि पहुंच गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.