कौशाम्बी, मार्च 7 -- कोखराज थाना क्षेत्र के इचौली गांव निवासी विजय केसरवानी पुत्र स्व. मेवालाल ने बताया कि एक मार्च की भोर पड़ोसी दबंगों ने उसके मकान को आग के हवाले कर दिया। इसकी चपेट में आने से हजारों रुपये कीमत की गृहस्थी जलकर राख हो गई। गनीमत ये रही कि परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। पीड़ित के मुताबिक अब आरोपियों के घर की महिलाएं आए दिन गाली-गलौज के साथ अभद्रता करती हैं। घटना में शामिल एक आरोपी को पूर्व में जिला बदर भी किया जा चुका है। आगजनी का सीसीटीवी फुटेज पीड़ित के पास है। इस संबंध में सिंघिया चौकी प्रभारी अंशुमान मिश्रा का कहना है कि तहरीर मिली है। आरोपों की जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...