आगजनी के मामले में दर्ज हुआ मुकदमा
कौशाम्बी, मई 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के इंदारा पर मजरा मुस्तफाबाद निवासी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को पड़ोसी बृजमोहन ने अपने दरवाजे के सामने पड़े खर-पतवार में आग लगा दी थी। हवा के कारण चिंगारी उठी, जिससे पीड़ित के मकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से पड़ोस में रहने वाले कल्लू सरोज व जितेंद्र के घर रखी गृहस्थी भी राख हो गई। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- कूड़े के ढेर से निकली चिंगारी से चार घरों की गृहस्थी खाक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.