गाज़ियाबाद, जून 10 -- गाजियाबाद, प्रमुख संवाददाता। बैंक्वेट हॉल में आगजनी के प्रयास और सुरक्षा कर्मियों को धमकाने के मामले में आरोपी की अग्रिम जमानत याचिका को अदालत ने खारिज कर दी। मामला नंदग्राम थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार, 28 मार्च 2026 को राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आरोपी जबरन परिसर में घुस गया और गोदाम में रखे महंगे सामान, लाइट, डीजे सिस्टम व सजावटी सामग्री पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। सुरक्षा कर्मियों ने समय रहते आग बुझा दी और उसे पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी ने तमंचा निकालकर गार्ड को जान से मारने की धमकी भी दी थी। यह भी पढ़ें- आगजनी के प्रयास के आरोपी की अग्रिम जमानत खारिज घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद है। मामले में आरोपी की ओर से अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-10 रश्मि रानी की अदालत में अग्रिम...