उन्नाव, अप्रैल 4 -- गंजमुरादाबाद। आग की चपेट में आकर गुरुवार शाम लगभग पूरा गांव जलकर राख के ढेर में तब्दील हो गया था। उसके बाद से प्रशासन सहित अन्य समाजसेवी व धार्मिक संस्था व राजनीतिक लोग उनकी मदद के लिए गांव पहुंच रहे है। जिससे पीड़ित ग्रामीण कुछ राहत महसूस कर रहे है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के मल्हन पुरवा गांव में गुरुवार शाम आग के विकराल रूप लेने से ग्रामीणों के घर व गृहस्थी जलकर राख के ढेर में बदल गई थी। उसके बाद शुक्रवार को गांव पहुंच तहसील प्रशासन व चंद सामाजिक कार्यकर्ताओं से कुछ राहत सामग्री भेंट कर उनका दर्द कम करने का प्रयास किया गया। इसी क्रम में शनिवार को उत्तर प्रदेश की प्रमुख विपक्षी पार्टी सपा जिलाध्यक्ष राजेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं का एक दल गांव पहुंचा तथा राहत सामग्री देकर पीड़ितों के साथ खड़े रहने का आश्वासन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.