गढ़वा, दिसम्बर 27 -- रमना, प्रतिनिधि । शुक्रवार को प्रखंड मुख्यालय में हुई आगजनी की घटना के बाद शनिवार को क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित व्यवसायी यमुना प्रसाद व उनके परिजनों से मुलाकात की। विधायक ने अग्निकांड में हुए नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों को ढांढ़स बंधाया। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है। पीड़ित परिवार इस समय कठिन दौर में है। विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। सरकारी प्रावधानों के तहत मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। विधायक ने मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली और आगजनी से हुए नुकसान का आकलन भी किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए हम सब को मिलकर प्रयास करना होगा| तत्पश्चात विधायक ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.