आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूक कर रहा रेलवे
देवरिया, अप्रैल 24 -- भटनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। भयंकर गर्मी और तेज लू के बीच रेलवे कोच तथा पटरियों के आसपास आगजनी की घटना को रोकने के लिए रेलवे अभियान चला रहा है। जागरूकता अभियान के तहत रेलवे कर्मचारी लोगों को आग की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सचेत करेंगे। इससे रेलवे यात्रियों की सुरक्षा तथा संरक्षा बढ़ेगी। इस अभियान में आरपीएफ, गैंगमैन, ट्रैकमैन, गेटमैन आदि की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। लगातार हो रही आग की घटनाओं को देखते हुए रेलवे विभाग ने भी रेल पटरियों के किनारे आगजनी की घटनाओं को रोकने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत रेलवे लाइन के किनारे वाले खेतों के किसान, चरवाहे, पराली जलाने वाले लोगों को रेलकर्मी जागरूक करेंगे, जिससे आगजनी की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके। यह भी पढ़ें- रेल लाइनों के किनारे आगजनी की घटनाओं पर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.