बस्ती, मार्च 20 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। कुआनो नदी के लालगंज पुल के पास स्थित दुकानों को मंगलवार रात आग लगाकर जलाने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस को दी तहरीर में शिवा अग्रहरि पुत्र अखिलेश अग्रहरि और उनके दो अन्य साथी निवासी लालगंज ने बताया था कि उनकी लालगंज में चायपान व जलपान की दुकान है। मंगलवार रात को करीब तीन बजे पांच नामजद लोग अपने अन्य सहयोगियों के साथ चार पहिया वाहन आए और मेरी दुकान में आग लगा दिया। दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। आरोपी काफी मनबढ़ और अपराधिक प्रवृत्ति के हैं।इनमें एक पर गैंगस्टर एक्ट भी लगा है। ऐसे में इनके खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज करें और इनके आतंक से छुटकारा दिलाए...