आगजनी और तोड़फोड़ में आरोपियों का सब-कुछ बर्बाद
विकासनगर, जून 15 -- बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कश्यप की हत्या के बाद आरोपियों के खिलाफ लोगों में आक्रोश की तस्वीर सोमवार को साफ नजर आई। आरोपियों के घरों के भीतर भूसा और धुआं उठता देखा गया। कई घरों में खड़ी मोटरसाइकिल, बुलेट, साइकिल, बिस्तर और अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो चुका था। वहीं, खाने-पीने का सामान भी पूरी तरह नष्ट हो गया था। कुछ मकानों के दरवाजे बंद मिले, जबकि कई घरों के दरवाजे खुले पड़े थे और आरोपी अपने परिवार सहित मौके से फरार थे। गौरतलब है कि शनिवार को मामूली विवाद में भाजपा नेता की हत्या के बाद रविवार को उग्र भीड़ ने आरोपियों के घरों पर धावा बोल दिया था। यह भी पढ़ें- विकासनगर में हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण, गांव में आने वालों की तलाशी ले रही पुलिस भारी पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद भीड़ ने आगजनी और जमकर तोड़फोड़ की थी। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.