जौनपुर, जून 10 -- खुटहन, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने आगजनी और चोरी के मामले में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार शेरपुर गांव निवासी आरती पांडेय की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आठ जून की रात गांव के ही दुर्गेश तिवारी ने उनके घर में आग लगा दी। घटना में मोटरसाइकिल, साइकिल, चारपाई, बिस्तर, कपड़े तथा गेहूं-चावल सहित अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो गया। साथ ही चोरी की घटना को भी अंजाम देने का आरोप लगाया गया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपित अपने घर पर मौजूद है। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मंगलवार सुबह दबिश देकर आरोपित दुर्गेश तिवारी को गिरफ्तार कर ...