आगंतुकों के लिए भारत का चेहरा है दिल्ली : संधू
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। उप राज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने शुक्रवार को कहा कि नई दिल्ली केवल देश का प्रशासनिक केंद्र नहीं, बल्कि यह दुनियाभर से आने वाले आगंतुकों के लिए भारत का चेहरा और पहली छाप है। नई दिल्ली नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों के साथ संवाद में उन्होंने कहा कि इसलिए राष्ट्रीय राजधानी की स्वच्छता, हरियाली, रखरखाव और समग्र स्वरूप का अत्यंत महत्व है। उप राज्यपाल ने एनडीएमसी के अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों की सराहना की। उन्होंने विश्वस्तरीय दिल्ली के लिए चार स्तंभों वाला रोडमैप भी इस मौके पर सामने रखा। संधू ने चाणक्यपुरी स्थित अनुपम कॉलोनी में जीरो वेस्ट मॉडल का दौरा भी किया। वहीं, डिप्लोमेटिक एंक्लेव में दंत स्वास्थ्य जागरुकता शिविर का उद्घाटन किया। इस दौरान एनडीएमसी अध्यक्ष मनोज कुमार द्विवेदी, कुलजीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.