आख्या रिपोर्ट के नाम पर पैसे मांगने का आरोप
लखीमपुरखीरी, मार्च 22 -- तहसील क्षेत्र में आख्या रिपोर्ट लगाने के नाम पर एक किसान से रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि लेखपाल के असिस्टेंट ने किसान से 30 हजार रुपये की मांग की, जिसमें से 10 हजार रुपये एडवांस भी ले लिए गए, लेकिन इसके बावजूद रिपोर्ट नहीं लगाई गई। विकास खंड बिजुआ के गांव डिमरौल निवासी किसान सुरेंद्र सिंह ने एसडीएम प्रतीक्षा त्रिपाठी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी जमीन पूर्व में खतौनी में दर्ज थी, लेकिन त्रुटिवश नाम हट गया। इसके बाद उसने तहसील में वाद दाखिल किया, जिसमें न्यायालय द्वारा क्षेत्रीय लेखपाल से आख्या रिपोर्ट मांगी गई। पीड़ित का आरोप है कि जब उसने लेखपाल से संपर्क किया तो उन्होंने अपने असिस्टेंट से मिलने को कहा। आरोप है कि असिस्टेंट ने आख्या रिपोर्ट लगाने के लिए 30 हजार रुपये की मांग की। इस पर उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.