प्रयागराज, अगस्त 29 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। झलवा में निर्माणाधीन राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के भवन का निर्माण कार्य नवंबर के पहले सप्ताह तक पूरा करने का लक्ष्य है। शनिवार को डीएम मनीष कुमार वर्मा ने विश्वविद्यालय परिसर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता से निर्माण की स्थिति और निर्धारित समयसीमा की जानकारी ली। आख्या न प्रस्तुत कर पाने के कारण डीएम ने नोडल अफसर से स्पष्टीकरण मांगा और डीडीओ को नोडल बना दिया।सहायक अभियंता ने बताया कि निर्माण कार्य तेजी से कराया जा रहा है और नवंबर के प्रथम सप्ताह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: ईवीएम वेयर हाउस का काम धीमा, प्रोजेक्ट मैनेजर से मांगा स्पष्टीकरण डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि तय समयसी...