नई दिल्ली, नवम्बर 15 -- हिंदू धर्म में सप्ताह के हर दिन का संबंध किसी ना किसी देवी-देवता या ग्रह से माना जाता है। इसी आधार पर खानपान और पूजा-पाठ से जुड़ी कई परंपराएं भी प्रचलित हैं। रविवार को सूर्यदेव का दिन माना जाता है और इस दिन उनकी विशेष पूजा की जाती है। वहीं, कुछ परिवारों में रविवार को खिचड़ी खाने से परहेज करने की सलाह दी जाती है। इसके पीछे सूर्य और शनि ग्रह से जुड़ी ज्योतिषीय मान्यता बताई जाती है। दिलचस्प बात यह है कि गुरुवार को भी खिचड़ी नहीं खाने की परंपरा है। आइए जानते हैं रविवार को खिचड़ी से परहेज करने का धार्मिक कारण क्या है और इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।रविवार का दिन सूर्यदेव को क्यों समर्पित है? हिंदू धर्म में रविवार को भगवान सूर्य की उपासना के लिए विशेष माना गया है। ज्योतिष में सूर्य को आत्मविश्वास, स्वास्थ्य, मान-...