आखिर मान गया इजरायल, भारतीय पायलट स्मित मच्छार को देगा मेडल; राष्ट्रपति ने किया ऐलान
तेल अवीव, अक्टूबर 9 -- इजरायल भारतीय पायलट स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करेगा। फ्लाईदुबई की तेल अवीव जा रही उड़ान में उनके सह-पायलट ने कैप्टन स्मित मच्छार पर कुल्हाड़ी से हमला किया था। इसके बावजूद स्मित ने ऐसी बहादुरी और पेशेवर सूझबूझ दिखाई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। इजरायल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग ने उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की। राष्ट्रपति हर्जोग ने कहा कि कैप्टन मच्छार की असाधारण बहादुरी और पेशेवर दक्षता ने एक बड़ी त्रासदी को टालने में मदद की। उन्होंने कहा कि स्मित के पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद उन्हें इजरायल की ओर से नागरिक वीरता का राष्ट्रपति पुरस्कार प्रदान करना उनके लिए सम्मान की बात होगी। बता दें कि इससे पहले इजरायल ने केवल अपने उन नागरिकों को राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित करने का ऐलान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.