लखीमपुरखीरी, मार्च 29 -- बेलरायां वन रेंज के फुटहा फार्म इलाके में दहशत का पर्याय बना तेंदुआ आखिरकार वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। सात वर्षीय मासूम सिमरन को शिकार बनाने वाले तेंदुए को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान में शनिवार आधी रात सफलता मिल गई। तेंदुए के पकड़े जाने की खबर मिलते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग ने फुटहा फार्म समेत सिंधौना, रमुआपुर, दलराजपुर और कश्यप नगर गांवों में सघन सर्च अभियान चलाया। पांच पिंजरे लगाए गए थे, जिनमें बकरी को चारे के रूप में बांधा गया था। हर पिंजरे के पास कैमरे लगाए गए थे और ड्रोन से भी निगरानी की जा रही थी।एसडीओ मनोज तिवारी के निर्देशन में बेलरायां रेंजर भूपेंद्र सिंह, लुधौरी रेंजर मोबीन आरिफ समेत विशेष टीम 24 घंटे इलाके में डटी रही। कड़ी मशक्कत के बाद शनिवार रात ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.