प्रयागराज, अप्रैल 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। करछना के पचदेवरा में दो ट्रेनों की चपेट में आकर पांच लोगों की मौत ने रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन है?प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि बुधवार शाम कालका एक्सप्रेस प्रयागराज जंक्शन से आगे बढ़ने के बाद पचदेवरा के पास ट्रैक पर एक युवक का शव दिखने पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। ट्रेन रुकते ही जनरल बोगियों से कई यात्री नीचे उतरकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए। करीब 45 मिनट तक ट्रेन वहीं खड़ी रही। इसी दौरान शाम 6:45 बजे दूसरी ओर से तेज रफ्तार में आ रही पुरुषोत्तम एक्सप्रेस ने ट्रैक पर मौजूद चार यात्रियों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.