चंदौली, दिसम्बर 9 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। सपा के पूर्व सांसद रामकिशुन ने बीते 18 नवंबर की रात सरेराह जीटी रोड पर हुई दवा विक्रेता रोहिताश पाल की हत्या में शामिल मुख्य शूटरों के अब तक हाथ नहीं लगने पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने मंगलवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि आखिर दवा विक्रेता की हत्या के खुलासे में इतनी देरी क्यों हो रही है। घटना के 22 दिन बाद भी पुलिस शूटरों तक नहीं पहुंच पाई। उन्होंने सवाल करते कहा कि क्या राजनीतिक दबाव है या सत्तारूढ़ पार्टी के दबाव के चलते अभी तक हत्यारे का पता नहीं चला। घटना का खुलासा नहीं होने से व्यापारियों में भय और आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग की है। कहा कि घटना के खुलासे के नाम पर पुलिस अपनी छवि बचाने के लिए साजिश कर्ताओं को जेल भेजकर मामले को ठंडे बस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.