गोरखपुर, मार्च 1 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। गीता वाटिका स्थित शाहपुर आवास विकास कॉलोनी योजना प्रथम में वर्षों से खुले पड़े नाले को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। जन कल्याण समिति की बैठक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए नगर निगम से अविलंब ढक्कन लगवाने की मांग की गई।जन कल्याण समिति शाहपुर आवास विकास कॉलोनी की बैठक समिति अध्यक्ष बृजेन्द्र स्वरूप जायसवाल की अध्यक्षता में आजीवन सदस्य राजमंगल गुप्ता के मकान संख्या 269 पर आयोजित हुई। संचालन महामंत्री संतोष कुमार सिंह ने किया। बैठक में कॉलोनी की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। आजीवन सदस्य अशोक कुमार नंदी ने बताया कि सप्लाई ऑफिस के सामने उत्तर नगर निगम द्वारा निर्मित नाला वर्षों से बिना ढक्कन के खुला पड़ा है। शिकायतों के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। खुले नाले में आए दिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.