दिल्ली, मई 4 -- "अंग" यानी बिहार और "कलिंग" यानी ओडिशा का मोर्चा तो बीजेपी ने पहले ही फतह कर लिया था.अब बंगाल में चुनावी जीत के साथ ही अंग, बंग और कलिंग पर काबिज होने का भारतीय जनता पार्टी का सपना पूरा हो गया है.इस बार के विधानसभा चुनाव में मुकाबला "बदला" बनाम "बदलाव" था.बीजेपी ने जहां बदलाव का नारा देते हुए अपने पारंपरिक "जय श्री राम" की जगह "जय मां काली" के नारे को अपनाया था, वहीं ममता बनर्जी ने लोगों से केंद्र, बीजेपी और चुनाव आयोग के कथित सौतेले रवैए के खिलाफ बदला लेने के लिए वोट डालने की अपील की थी.पश्चिम बंगाल में इस बार विधानसभा चुनाव में कई चीजें पहली बार हुई थीं और इसका नतीजा भी पहली बार बीजेपी की जीत के तौर पर सामने आया है.बीते पच्चीस वर्षों में पहली बार कोई चुनाव दो चरणों में कराया गया है.इससे पहले छह से आठ चरणों में मतदान कराय...