मैनपुरी, मई 29 -- मैनपुरी। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय से गायब पत्रावलियों का मामला जोर पकड़ रहा है। कार्यालय से महत्वपूर्ण पत्रावलियां गायब हैं मगर तत्कालीन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी, निलंबित लिपिक और कार्यालय में तैनात एक महिला कर्मी एक दूसरे के पास पत्रावलियां होने के आरोप लगा रहे हैं। तत्कालीन क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी पर घर पर ही कैंप कार्यालय संचालित करने और पत्रावलियों को घर पर ले जाने का आरोप लगा है। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय से सेवानिवृत्त चिकित्सक डा. बीपी त्रिपाठी, सेवा से बर्खास्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी उत्तम कुमार सिंह और आयुष मिशन, उत्तर प्रदेश आयुष सोसाइटी समिति रजिस्ट्रेशन संबंधी एवं अन्य आयुष मिशन संबंधी पत्रावलियां गायब हैं। कार्यालय के कर्मियों के अनुस...