आखिर कब थमेंगे सड़क हादसे
रामगढ़, जून 27 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। जिले में सड़कों के चौड़ीकरण और मरम्मत के बाद सफर पहले की तुलना में अधिक सुगम हुआ है। लेकिन बेहतर सड़कें अब तेज रफ्तार का माध्यम भी बनती जा रही हैं। परिणाम यह है कि सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। पिछले एक महीने में जिले में हुए विभिन्न सड़क हादसों में करीब 20 लोगों की जान जा चुकी है। जिनमें अधिकांश युवा शामिल हैं। गुरुवार को बारलोंग के पास हुए भीषण हादसे में आठ लोगों की मौत ने पूरे जिले को झकझोर दिया। इससे पहले चुट्टूपालू घाटी, जेल मोड़, कुजू, गोला मार्ग और रजरप्पा क्षेत्र में भी कई गंभीर हादसे हो चुके हैं। सड़क सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि दुर्घटनाओं के पीछे सिर्फ सड़क की स्थिति जिम्मेदार नहीं है। बल्कि बढ़ती रफ्तार, यातायात नियमों की अनदेखी और सुरक्षा उपायों में कमी भी बड़ी वजह बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.