गंगापार, फरवरी 17 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के गंगा तट पर बसे पकरी सेवार गांव की सड़क पर सिर्फ गढ्ढे ही गढ्ढे हैं। गांव के लोग इन गढ्ढों से हिचकोले खाते हुए आवागमन करते हैं। गांव के लोगों का कहना है, पखवारे भर पूर्व लोक निर्माण विभाग की ओर से कुछ गढ्ढों को भरने के लिए गिट्टी तो डलवा दी, लेकिन इस पर पिंचिग का कार्य न होने से सड़क पर बिखरी गिट्टियों ने राहगीर टकराकर सड़क पर गिर जा रहे हैं। गांव के धीरज यादव ने बताया कि सुबह चार बजे के लगभग इस मार्ग से डोहरिया, जयराम का पुरा, परानीपुर सहित विभिन्न गांवों के श्रद्धालु गंगा स्नान को जाते हैं, रात के अंधेरें में श्रद्धालु सड़क पर गिर जाया करते हैं। गांव के आनंद कुमार, कृष्ण प्रकाश द्विवेदी, ललन तिवारी ने बताया कि गंगा के तट पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा कोटेश्वर नाथ से कुछ दूर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.