प्रयागराज, मई 27 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। नवाबगंज थानाक्षेत्र के नारेपार बुदौना गांव के पुलिस कस्टडी में हीरालाल की अचानक तबीयत बिगड़ने और फिर कुछ देर बाद अस्पताल में मौत होने को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं। घटना की जानकारी होते ही हीरालाल के घर पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की बूढ़ी मां, बेटी व दोनों बेटों सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। नारेपार बुदौना गांव के रामकिशुन का पुत्र 40 वर्षीय हीरालाल मजदूरी करता था। कुछ साल पहले उसका पत्नी से तलाक हो चुका है। उसके दो बेटे अमन व अभिषेक और एक बेटी महिमा हैं। गांव के ही उदित नारायण तिवारी ने बागेश्वर धाम जाते वक्त हीरालाल सहित तीन लोगों को अपने घर की अस्थायी चौकीदारी की जिम्मेदारी दी थी लेकिन, मकान का ताला तोड़कर नकदी व जेवरात चोरी हो गए। उदित नारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.