आखिरी ODI मैच में शतक जड़कर भी निराश हुए KL राहुल, किस बात का रह गया मलाल?
न्यू चंडीगढ़, अक्टूबर 4 -- भारतीय मध्यक्रम के बल्लेबाज केएल राहुल ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में हारने और सीरीज में क्लीन स्वीप ना कर पाने पर निराशा जताई लेकिन साथ ही कहा कि वह मैदान पर समय बिताना चाहते थे।केएल राहुल इस बात को लेकर हुए निराश राहुल ने जियो स्टार के 'हायर क्रिकेट लाइव' पर बात करते हुए अपनी पारी और इस बारे में खुलकर बात की कि वह मैदान पर कुछ समय क्यों बिताना चाहते थे। उन्होंने कहा, "129 रन बनाकर खुश हूं, लेकिन इस बात से निराश हूं कि हम सीरीज में क्लीन स्वीप नहीं कर पाए। अगर ऐसा कर पाते, तो खुशी का लेवल बहुत ज्यादा होता। फिर भी मैं मैदान पर बल्ले के साथ ज्यादा समय बिताना चाहता था। पिछली बार जब मुझे वनडे क्रिकेट में मिडिल-ऑर्डर में लंबे समय तक बल्लेबाजी करने का मौका मिला था, तो वह इस साल जनवरी की शुरुआत में न्यूजीलैंड क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.