प्रयागराज, जून 15 -- थरवई। पांडेश्वरनाथ धाम पड़िला में अधिक मास के आखिरी सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन, पूजन और जलाभिषेक किया। मंदिर के महंत सच्चिदानंद ने बताया कि इस बार अधिक मास में पांडेश्वर नाथ धाम में कुंभ जैसा नजारा देखने को मिल रहा हैं। आखिरी सोमवार को भीड़ को देखते हुए रात्रि तीन बजे शृंगार आरती के बाद मंदिर के कपाट को खोल दिए गए। कपाट खुलने से पहले हजारों भक्तों की कतार लगी थी। इस बार निशान चढ़ाने वालों की संख्या अधिक रही। देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ रही। यह भी पढ़ें- शिवमंदिरों व शिवालयों पर उमड़ा आस्था का सैलाब यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर बदेवरा नाथ के दरबार में उमड़ी भक्तों की भीड़ यह भी पढ़ें- पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार पर शिवालयों में उमड़ी भीड़

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...