शाहजहांपुर, मार्च 8 -- बंडा के गांव बाबूपुर निवासी रामकेशन का करीब 38 वर्षीय पुत्र सत्यदेव काफी दिनों से चंडीगढ़ में पंचकुला में आर्मी में सिपाही के पद पर तैनात था। 4 मार्च को होली के दिन उसकी हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई थी। शनिवार को तीसरे दिन उसका शव उसके गांव बाबूपुर पहुंचा। जहां शाहजहांपुर से आए आर्मी के जवानों ने आखिरी सलामी दी। उसका सम्मान सहित अंतिम संस्कार कर दिया गया सत्यदेव के निधन पर पिता रामकेश, मां रामकली पत्नी गोदावरी पुत्र अजीत, अर्पित ,अंश का रो रो कर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...