नई दिल्ली, फरवरी 20 -- T20 World Cup 2026 का आखिरी लीग मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान के बीच खेला गया। ये मैच ऑस्ट्रेलिया और ओमान दोनों टीमों का टूर्नामेंट में आखिरी-आखिरी मैच था, क्योंकि दोनों टीमें सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई हैं। भले ही ओमान की टीम का कचूमर ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच में निकाल दिया हो, लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया को टीम को भारत आने का भी मौका नसीब नहीं हुआ है, जो कि इस टूर्नामेंट का सह लेकिन बड़ा मेजबान है। लीग फेज में चार में से दो मैचों में हार झेलने के बाद टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी और अब अपना आखिरी मैच खेलकर श्रीलंका से ही अपने देश रवाना हो जाएगी। आखिरी लीग मैच की बात करें तो ओमान की टीम पल्लेकेले में खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन बनाकर ढेर हो गई थी। इसके बाद जब ऑस्ट्रेलिया की टीम 105 रनों के लक्...