आखिरी मैच जीतकर सीजन का करेंगे शानदार समापन: तलाल
जमशेदपुर, मई 17 -- जमशेदपुर। जमशेदपुर एफसी के मिडफील्डर मदीह तलाल ने कहा कि टीम 21 मई को ओडिशा एफसी के खिलाफ फर्नेस में होने वाले आखिरी लीग मैच में पूरी ताकत लगाकर जीत हासिल करेगी। तलाल ने कहा, "हमारा लक्ष्य तालिका में जितना संभव हो उतना ऊपर स्थान बनाना है, इसके लिए आखिरी मैच जीतना जरूरी है।" उन्होंने बेंगलुरु से मिली हार को निराशाजनक बताते हुए कहा कि टीम अब ओडिशा पर फोकस कर रही है। तलाल ने प्रशंसकों से अंतिम होम मैच में टीम का समर्थन करने की अपील की। फिलहाल 12 मैचों में 21 अंकों के साथ टीम तीसरे स्थान पर है। मैच के टिकट 'द डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो' ऐप पर उपलब्ध हैं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.