नई दिल्ली, जून 17 -- श्रीलंका के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर एंजलो मैथ्यूज बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच खेलने उतरे हैं। श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला मंगलवार से शुरू हुआ है। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट कप्तान रोहित शर्मा ने एंजलो मैथ्यूज को शुभकामनाएं दी है। गॉल में खेला जा रहा यह मैच उनके टेस्ट करियर का 119वां और अंतिम मुकाबला है। एंजलो ने पिछले महीने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की थी। भारत के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने अंडर-19 के दिनों की यादें ताजा करते हुए श्रीलंकाई ऑलराउंडर को अपनी शुभकामनाएं भेजीं। रोहित शर्मा ने वीडियो मैसेज में कहा, ''हे एंजी (एंजलो मैथ्यूज) शानदार करियर के लिए बधाई। कल तुम्हारा आखिरी मैच है। मैं तुम्हें और टीम को शुभकामनाएं देना चाहता हूं। पिछले कुछ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.