जमशेदपुर, दिसम्बर 14 -- हीरंगनबा सेराम के आखिरी पलों में किए गए शानदार हेडर की बदौलत जमशेदपुर एफसी अंडर-18 ने एआईएफएफ एलीट लीग में इंटर काशी के खिलाफ 2-2 का अहम ड्रॉ हासिल किया। यह टूर्नामेंट में जमशेदपुर का पहला बाहर का मुकाबला काशी में था, जिसमें टीम ने अंत तक संघर्ष करते हुए एक महत्वपूर्ण अंक हासिल किया। मैच की शुरुआत जमशेदपुर एफसी ने आक्रामक अंदाज में की और शुरुआती मिनटों में कई मौके बनाए। 13वें मिनट में इंटर काशी के डिफेंडर लुनलेंसांग खोंसाई के आत्मघाती गोल से जमशेदपुर को बढ़त मिली और टीम 1-0 से आगे रहते हुए हाफ टाइम तक पहुंची। दूसरे हाफ में इंटर काशी ने वापसी करते हुए फ्री किक के बाद बराबरी का गोल किया। इसके बाद 64वें मिनट में काउंटर अटैक पर गोल दागकर उसने 2-1 की बढ़त बना ली। जमशेदपुर ने बराबरी के लिए कई प्रयास किए, लेकिन सफलता नहीं...