आखिरी मिनटों में शेयर बाजार का यू-टर्न, 52 वीक लो से सेंसेक्स रिकवर, रेड जोन में बंद
नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- Stock Market Today Live : सप्ताह के चौथे दिन गुरुवार को शेयर बाजार में एक बार फिर से भूचाल आ गया। दोपहर करीब 2 बजे तक सेंसेक्स 1200 अंक से ज्यादा टूट चुका था। इस दौरान सेंसेक्स ने 71,292.88 अंक के स्तर को टच किया। यह सेंसेक्स के 52 हफ्ते का लो है। वहीं, निफ्टी 400 अंक तक क्रैश होकर 22200 अंक के स्तर पर आ गया। इस गिरावट के कारण निवेशकों के 10 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा डूब गए हैं। हालांकि, दोपहर 3 बजे के बाद शेयर बाजार ने यू-टर्न लिया और सेंसेक्स-निफ्टी इंडेक्स निचले स्तर से रिकवर हुए। इसके बावजूद दोनों इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे थे। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 570.59 अंक टूटकर 71,909.70 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 198.50 अंक गिरकर 22,421.95 अंक पर रहा। 1:00 PM: दोपहर 12 बजते ही शेयर मार्केट भरभरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.