जमशेदपुर, मई 2 -- जमशेदपुर। इंडियन सुपर लीग 2025-26 में जमशेदपुर एफसी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफसी गोवा को 2-0 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया। जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए इस मुकाबले में मैच के अंतिम मिनटों में किए गए गोल ने मेन ऑफ स्टील को अहम जीत दिलाई।
पहला हॉफ पहले हॉफ में जमशेदपुर एफसी ने खेल पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा, लेकिन कई अच्छे मौके बनाने के बावजूद गोल नहीं कर सकी। 24वें मिनट में मोहम्मद सनान का शॉट गोवा के गोलकीपर ऋतिक तिवारी ने शानदार तरीके से बचाया। वहीं, लल्ह्रियातपुइया चावंगथू और निखिल बारला के प्रयास भी गोल में तब्दील नहीं हो सके। मिडफील्डर मदीह तलाल ने भी हेडर और लंबी दूरी से शॉट लेकर गोवा के डिफेंस पर दबाव बनाए रखा।
दूसरा हॉफ दूसरे हॉफ में भी जमशेदपुर ने आक्रामक खेल जारी रखा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.