आखिरी बड़े मंगल पर कानपुर के हनुमान मंदिरों में उमड़ा भक्तों का सैलाब
कानपुर, जून 23 -- ज्येष्ठ माह के आखिरी और अंतिम बड़े मंगल पर मंगलवार को कानपुर के हनुमान मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही भक्तों की भीड़ प्रभु के दर्शन के लिए मंदिरों में पहुंच गई। श्रद्धालुओं ने जमकर जयकारे लगाकर पूजन-अर्चन किया। शहर के प्रमुख मंदिरों पनकी पंचमुखी हनुमान, जीटी रोड स्थित दक्षिणेश्वर बाल हनुमान, सोटेवाले बाबा समेत सभी मंदिरों में भगवान के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। शहर में जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया गया। कड़ी धूप के बावजूद प्रसाद ग्रहण करने के लिए भीड़ लगी रही। भक्तों ने हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ कर भगवान से मनोकामनाएं मांगीं। यह भी पढ़ें- Bada Mangal 2026: अंतिम बड़े मंगल का ना चूकने दें अवसर, शाम में जरूर करें ये 5 उपाय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.