बगहा, मार्च 31 -- बगहा, हमारे संवाददाता। महावीर जयंती के अवकाश के दिन भी बगहा रजिस्ट्री कार्यालय में कार्य जारी रहा, जहां 89 लोगों ने अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराई। जबकि 91 रजिस्ट्री का स्लॉट बुक था। इस दौरान लगभग 53 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। अवकाश के दिन भी कार्यालय के खुले रहने से लोगों को बड़ी राहत मिली और लंबित कार्यों का निष्पादन संभव हो सका। रजिस्ट्री कार्यालय में सुबह से ही लोगों की आवाजाही बनी रही। इस संबंध में रजिस्टार अंबुज कुमार कुणाल ने बताया कि विभाग द्वारा राजस्व संग्रह को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केवल महावीर जयंती के दिन ही 53 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इसके लिए पूरी कोशिश की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.