शाहजहांपुर, अप्रैल 1 -- शाहजहांपुर। वित्तीय वर्ष के अंतिम दिन नगर निगम में टैक्स जमा करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्याज से बचने के लिए बकायेदारों ने 31 मार्च को ही 55 लाख रुपये नगद जमा कर दिए। इससे पहले 30 मार्च को भी 35 लाख रुपये का कर जमा हुआ था। पूरे मार्च माह में नगर निगम को गृहकर और जलकर के रूप में करीब 3 करोड़ रुपये की वसूली हुई है। नगर निगम की ओर से कर वसूली को लेकर पूरे महीने अभियान चलाया गया। कर अधिकारी और उनकी टीम ने बकायेदारों से संपर्क कर समय पर भुगतान करने के लिए प्रेरित किया। इसका असर अंतिम दिनों में साफ दिखाई दिया, जब बड़ी संख्या में लोग टैक्स जमा करने पहुंचे। निगम प्रशासन के अनुसार 31 मार्च के बाद बकाया कर जमा करने वालों पर 12 प्रतिशत ब्याज लगाया जाएगा। इसी कारण अंतिम दिन भुगतान की होड़ मच गई। कर निर्धारण अधिकारी विपिन कु...